-
शीर्ष समाचार |
-
मेरा शहर |
- महाकुंभ |
- मेरा गुजरात |
- मनोरंजन |
- भारत |
- खेल |
-
टेक |
-
गैजेट्स |
-
इनोवेशन |
-
सॉफ्टवेयर और ऐप्स |
-
एजुकेशन |
- दुनिया |
- More
- Game/खेल
फिलीपींस में वसई के दंपति की सड़क हादसे में मौत, बाइक से जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर
- Repoter 11
- 13 May, 2025
महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक दंपति की फिलीपींस में छुट्टियां मनाते समय हुई दुर्घटना में मौत हो गई. घटना की जानकारी चर्च के अधिकारियों ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. वसई में सेंट थॉमस चर्च के मुख्य पुजारी ने बताया कि गेराल्ड परेरा (50) और उनकी पत्नी प्रिया (46) 10 मई को फिलीपींस के बाडियन में दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और वे एक इलेक्ट्रिक पोल से जा टकराए.
परेरा दंपति वसई के सैंडोर इलाके में रहते थे. इस हादसे में प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गेराल्ड गंभीर रूप से घायल हो गए और दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.
दंपति के परिवार में उनका बेटा और किशोर बेटी हैं. चर्च के अधिकारियों ने बताया कि उनके शवों को वापस लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है. वहीं, इस घटना की जानकारी लगते ही पड़ोसी भी सदमे में हैं
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

